आप अपने चेहरे पर झाईयों से कैसे छुटकारा पा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 09:28

स्किन को दाग-धब्‍बों से बचाने के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते हैं. ऐसे में पिंपल्‍स या एक्‍ने के दाग तो कुछ दिनों में जाने लगते हैं लेकिन अगर झाइयां चेहरे पर आ जाएं तो इससे स्किन की सारी खूबसूरती गायब होने लगती हैं. ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि तमाम कोशिशों के बाद भी ये जाते नहीं. हालांकि कुछ घरेलू नुस्‍खें हैं जिनकी मदद से आप अपनी स्किन से झाइयों की समस्‍या को दूर कर सकते हैं. अगर आप इन उपायों को अपने डेली स्किन केयर रुटीन में शामिल कर लें तो हफ्तेभर में इसका असर नजर आने लगता है. तो आइए जानते हैं कि आप झाइयों को हटाने के लिए किन उपायों को अपना सकते हैं.

चेहरे की झाइयों के हटाने के घरेलू उपाय

तुलसी पत्ता और नींबू
चेहरे पर अगर झाइंया आने लगी हैं तो आप तुलसी के पत्तों को पीस लें और इसमें दो बूंद नींबू का रस मिला लें. अब इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर तक छोड़ दें. ऐसा करने से जल्द ही आपको झाइयों से छुटकारा मिल जाएगा.

कपूर और मुल्‍तानी मिट्टी
सबसे पहले आप एक कटोरी में 5 से 6 चम्मच पानी लें और उसमें कपूर घोल दें. अब इसमें एक चम्‍मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच शहद मिला दें. इस पेस्ट को झाइयों पर लगाएं. सूखने पर सादे पानी से धो लें.

नींबू और मलाई
रोज सुबह ताजी क्रीम लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं. फिर इसे कुछ देर के लिये चेहरे पर लगाकर छोड़ दें. एक हफ्ते तक ऐसा रोज करने से आपको अंदत नजर आने लगेगा.

सेब और पपीता
सेब और पपीते का एक एक चम्‍मच गूदा निकालें और चेहरे पर लगाएं. इन दोनों ही फलों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दाग-धब्बों को दूर करने का काम करते हैं.

आलू का रस
एक आलू को पसीकर उसका रस निकाल लें. अब रूई की मदद से इसे झाइयों पर लगाएं. सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें.

गाजर और मुल्‍तानी मिट्टी
एक गाजर लें और उसे कद्दूकस कर लें. इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं ओर एक चम्मच नींबू का रस भी मिलाएं. अब इसे चेहरे पर लगाएं और बीस मिनट बाद धो लें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info